मुफ्ती शहाबुद्दीन बोले भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित 

बरेली।  भारत में अल्पसंख्यकों के मुद्दों को लेकर अमरीकी सेनेटर द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया मुस्लिम जमात ने कहा कि अमेरिकी रिपोर्ट भ्रमित और गुमराह करने वाली है। खुद अमेरिका के अंदर मानवाधिकारों का हनन होता है वो अपने घर के अंदर की चीजों को न देखकर भारत के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है। भारत में अल्पसंख्यक अपने आप को सुरक्षित और स्वतंत्र समझते हैं, भारत में संविधान के अधीन और भारतीय परम्पराओं के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आजादी के साथ अपने धार्मिक कार्यक्रम हमेशा करते रहते है। मौलाना ने कहा कि अमेरिका अपनी दोगली पॉलिसी के तहत विभिन्न देशों को आपस में लडाता रहता है, इसका हालिया उदाहरण फिलीस्तीन और इजरायल की जंग है। एक तरफ इजराइल को असलाह और बारुद देकर फिलिस्तीन मुसलमानों को बेतहाशा कत्लेआम करा रहा है वहीं दूसरी तरफ गाजा  के मुसलमानों को खाने के लिए पैकेट भी भेजा रहा है। एक तरफ यूरोशलम जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति नेतन्याहू की पीठ थपथपाते है, तो वहीं दूसरी तरफ फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलकर जंग बंदी की बचकाना तसल्ली देते है।मौलाना ने कहा कि इसके अलावा हिंदुस्तान और पाकिस्तान के संदर्भ में देखें तो इस तनाव के पीछे अमरीका का हाथ नजर आयेंगा। अफगानिस्तान में तालिबान को परवान चढ़ाने में 20 साल का लम्बा अरसा गुजार कर बहुत आसानी के साथ एक रणनीति के तहत पूरे अफगानिस्तान को तालिबान के हवाले कर दिया। और सबसे बड़ा उदाहरण दुनिया के साथ रूस और यूक्रेन की जंग है इसलिए अमेरिका इंसानियत की दुहाई देकर भारत को बदनाम करने की कोशिश न करें। मुस्लिम जमात अमेरिकी रिपोर्ट को खारिज करती है ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now