भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार  ने तेज किया अपना जनसंपर्क 

शीशगढ़। बरेली लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने चुनाव में जीत हासिल करने को पूरी ताकत झोंक जन सम्पर्क तेज कर दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उनकी टक्कर पर कोई नहीं है,उनकी जीत पक्की है। छत्रपाल गंगवार ने आज सोमवार को विधान सभा मीरगंज के गांव सिंधौली स्थित विद्यालय, सिंधौली बाजार,ग्राम सैंजना,परचवा आदि गांवों में नुक्कड़ सभा व जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने दावा किया कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं बरेली की तरक्की और जन जन के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।
साथ ही उन्होंने अपनी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो सभी जाति व धर्मों को एक साथ लेकर चलती है। जिसका नारा है सबका साथ,सबका विकास।उन्होंने जनसम्पर्क अभियान के दौरानआयोजित सभा मे सहभागी होकर जनता जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने हेतु संकल्प लिया।इस अवसर पर विधायक डॉ डी सी वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथ रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now