बरेली लोकसभा संचालन समिति की  बैठक में सांसद रमेश बिधूड़ी रहे मौजूद 

बरेली।  भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन्स कार्यालय पर लोकसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह संयोजक व सांसद रमेश बिधूड़ी रहे। बैठक में बरेली लोकसभा संचालन समिति के सभी सदस्य व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह संयोजक व सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सभी लोकसभा समिति के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी का आंकलन करना चाहिए।  लोकसभा संचालन समिति की बैठक प्रतिदिन करे। चुनाव तक प्रत्येक कार्यकर्ता तीन बार घर घर सम्पर्क कर लोगो से मिले।सभी समिति के सदस्य अपने काम को जिम्मेदारी से निभाये। प्रचार, प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया का काम बहुत महत्वपूर्ण है, पूरी एकाग्रता से अपने कामों का निर्वहन करे। लोकसभा संचालन समिति के सभी सदस्यों के कामो की समीक्षा बैठक अवश्य करें।

 

 

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव के प्रदेश  सह संयोजक व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व  सांसद संतोष गंगवार, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, सह संयोजक डॉ के एम अरोरा, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य,  सीपीएस चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अजय सक्सेना, निर्भय गुर्जर, देवेंद्र जोशी, सुरजीत यादव, राजीव गुप्ता, तेजेश्वरी सिंह, मीनाक्षी गंगवार, राहुल साहू, अभय चौहान, अजय चौहान, प्रतेश पांडेय, डॉ नरेंद्र गंगवार, डॉ मनोज गुप्ता, सूर्यकांत मौर्य, राजकिशोर कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now