वृष  राशि के जातकों को आज हो सकता है लाभ , जाने सभी अपना राशिफल 

दैनिक राशिफल : 26 जुलाई 2024
आचार्य सत्यम शुक्ला
मेष, आज का दिन आपके शत्रु शांत रहेंगे आपके प्रति षड्यंत्र बनाने का प्रयास कर सकते हैं आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष, आज के दिन आपके सारे कार्य सिद्ध होंगे नए व्यापार शुरू कर सकते हैं जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिल सकता है।
मिथुन, आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने वाला है नौकरी व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा लेकिन अचानक मन अशांत  हो सकता है।
कर्क, आज के दिन शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे सावधान रहें वाद-विवाद से एकदम दूर रहें वाणी पर संयम रखें।
सिंह, आज का दिन आपके लिए कोई विशेष अनुकूल नहीं है इसलिए आप सावधान रहें और अपने परिवार को अधिक समय दें।
कन्या, आज के दिन व्यापार में अच्छा लाभ होने वाला है मित्रों का साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
तुला, आज के दिन कोई शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा आप व्यापार में चला प्राप्त कर सकते हैं अपनी प्रेमिका से अपने मन की बात आज के दिन कर सकते हैं।
वृश्चिक, आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे कोई भी कार्य करें अपने परिवारजनों से सलाह करके ही करें।
धनु, आज के दिन बहुत संयम रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से भी विवाद हो सकता है वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर, आज के दिन आप अपने मित्रों के सहयोग से अच्छा व्यापार शुरू करसकते हैं यात्रा पर जाने का अच्छा योग बना है।
कुंभ, आज के दिन आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं आप नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं लेकिन अपने पिता से सलाह करके ही कार्य करें।
मीन , आज के दिन शत्रुओं से रहे सावधान अन्यथा नुकसान हो सकता है किसी पर भी भरोसा ना करें आज के दिन।
आज का पंचांग
श्री शुभ संवत्सर 2081
साके 1946
श्रावण मास
कृष्ण पक्ष:
वर्षा ऋतु
26 जुलाई
शुक्रवार
पंचमी तिथि प्रातः 5:29 तक
राहु काल प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
लाभ चौघड़िया प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
अमृत चौघड़िया 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
शुभ चौघड़िया दोपहर 12:00 से 1:30 तक

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now