बरेली के कलाकारों ने श्रीलंका में दिखाया जलवा , तीन मेडल दिलाकर भारत को बनाया विजयी

बरेली। श्रीलंका के कैंडी में स्थित वाई एम बी ए हॉल में   “साउथ एशियन म्यूजिक एण्ड डांस स्पोर्ट्स कप 2024″ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन श्रीलंका डांस स्पोर्टस फेडरेशन और साउथ एशियन फेडरेशन फॉर ऑल स्पोर्ट्स ने संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बरेली के प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखा दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। बरेली के तीन हुनरमंद कलाकारों ने श्री लंका में भारतीय टैलेंट के झंडे गाड़ दिए। भारत के 26 पदक विजेता में शामिल बरेली जिले के तीन पदक विजेता डांस खिलाड़ियों  नाम रहे है।इन खिलाड़ियों में बरेली डांस स्टूडियो की निर्देशक मनदीप कौर ने रजत पदक जीतकर डान्सिंग सुपर मदर वर्ग में एक मात्र पदक जीतने कर बरेली उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया साथ ही भारत में श्रीलंका से पदक जीतने वाली मदर ने भारत में इतिहास रच दिया है।

 

एलियन डॉन्स स्टूडियो के निर्देशक आदित्य भट्ट ने  सीनियर वर्ग के फ्रीस्टाइल डांस शैली में रजत पदक जीतकर भारत का झंडा ऊंचा किया। वहीं  बरेली डांस स्टूडियो के कोरियोग्राफर आशीष मिश्रा ने सीनियर वर्ग के सांस्कृतिक शैली के भगवान हनुमान की थीम पर बेहतरीन प्रस्तुति करते हुए रजत पदक जीता।  इन तीन पदक के सहयोग से भारत सर्वाधिक पदक जीतने के साथ साउथ एशियन कप  अपने नाम करने कामयाब रहा।

 

साउथ एशियन डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में दक्षिण एशियाई के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच श्रीलंका ने दूसरा स्थान नेपाल ने तीसरा स्थान और भारत के खिलाड़ियों ने 12  स्वर्ण पदक, 12  रजत पदक, 2 कांस्य पदक जीतकर सर्वोपरि पदकों के साथ प्रथम स्थान पाकर साउथ एशियन कप 2024 का ख़िताब भारत जीतने में कामयाब रहा। भारतीय टीम का नेतृत्व डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत व परफोर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव रजनीकान्त ठाकुर ने किया। टीम कोच उत्तर प्रदेश मुज़फ्फरनगर के मोहन अरोरा व टीम मैनेजर महाराष्ट्र निवासी सूरज जाधव ने संभाली जिनकी अगुवाई में भारत ने सर्वोच्च जीत हासिल की।  इस जीत में भारत के कई राज्यों के जिला डांस खिलाड़ियों ने मुख्य भूमिका निभाकर अपने क्षेत्र के साथ भारत का नाम रोशन किया।बरेली के खिलाड़ियों ने श्री लंका में हुई डांस प्रतियोगिया में यह करके दिखा दिया कि देश कोई हो लेकिन उनका हुनर किसी भी देश में अपना जलवा बिखेर सकता है।

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now