मंगल को इन राशि के जातकों के जीवन मे होगा मंगल ही मंगल , जाने सभी अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला

दैनिक राशिफल ।। 9 जुलाई वर्ष 2024

मेष ,आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। चैलेंजिंग टास्क को सावधानी से हैंडल करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं।

वृष, आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन , आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लव लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे।नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी।

कर्क ,आज के दिन करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। करियर में आने वाली अड़चनें समाप्त होंगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। रिलेशनशिप में गलतफहमी ज्यादा बढ़ने न दें।

सिंह ,आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में उन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या आज के दिन रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। रिश्तों में मनमुटाव ज्यादा बढ़ने न दें। आज सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है।

तुला ,ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। कार्यों की चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। अपने खर्च करने की आदतों पर नियंत्रण रखें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें आज प्रेमी से प्यार का इजहार करने का शानदार मौका मिलेगा।

वृश्चिक , आज के दिन मुश्किलों से न घबराएं। करियर की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु ,आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन कार्यों के मनमुताबिक रिजल्ट नहीं मिलेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करना होगा।

मकर , आज के दिन हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। घर में जश्न का माहौल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। जीवन में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ ,आज के दिन आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। आज आप फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन ,आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। करियर में अपार सफलता मिलेगा। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नई प्लान बनाएं।पैसे को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें
पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now