विपक्ष दूर तक नजर नहीं आ रहा है : चौधरी भूपेंद्र सिंह 

  • भूपेंद्र सिंह  लोकसभा संचालन समिति की बैठक में हुए शामिल 

    बरेली।  भारतीय जनता पार्टी के  सिविल लाइंस कार्यालय पर बरेली लोकसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्य्क्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रहे। बैठक में संचालन समिति के सभी सदस्य, सभी जन प्रतिनिधि , विधानसभा संयोजक व प्रभारी उपस्थित रहे।जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ सम्मेलन जिले में हो चुके है। हमे शक्ति केंद्र स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन कराने है। शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी इसकी चिंता करे।प्रदेश अध्य्क्ष चौधरी भूपेंद्र सिँह ने कहा कि प्रथम चरण में लोकसभा 2024 की लगभग 100 सीटों पर चुनाव चुका है, प्रदेश में आठ सीटों पर चुनाव हो चुका हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हमारे कार्यकर्ता समाज मे पूरी तरह से सक्रिय है। हमारे सभी समर्थक वैचारिक रूप से भाजपा के साथ जुड़े है। समाज का एक बड़ा वर्ग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है।

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियो को लेकर हम जनता के बीच मे जा रहे है। हमारे प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी, ग्रह मंत्री जी, राष्ट्रीय अध्य्क्ष जी व सभी भाजपा नेता  पूरी तरह से जनता के बीच मे जा रहे है व संवाद कर रहे है। लेकिन विपक्ष दूर दूर तक नज़र नही आ रहा है। हम दस वर्षों से केंद्र में काम कर रहे है। विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है एवं अनिश्चितता का वातावरण बनाने का काम कर रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं के कार्यों का विभाजन कर सभी अभियानों को सफल बना रहे हैं। जनसंपर्क सामाजिक आधार पर करें। युवा महिला,अनुसूचित जाति, व्यापारी आदि का सम्मेलन करें जिससे समाज को भाजपा की योजनाओं से अवगत कराया जा सके। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के रोड शो को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं। हमको चुनाव बूथ पर जितना है। प्रधानमंत्री जी का पत्र सभी मतदाताओ तक पहुचाये व मतदाता जागरण करे। बूथ पर बैठक कर मतदाता सूची का आंकलन करे। एक मई से घर घर मतदाता पर्ची पहुचाने का काम करे। सरकार व संगठन के लोग पूरी मेहनत से चुनाव में लगे। कार्यकर्ताओ के कार्यो की समीक्षा करते रहे व प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत बनने के संकल्प के साथ जनता तक पहुचने का काम करे।

 

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में लगे। एवं मतदाता पर्ची का वितरण जिम्मेदारी से करे व अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता को जागरूक  बनाने का काम करे और अधिक से अधिक मतदान करवाये।इस अवसर पर प्रदेश अध्य्क्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, वन मंत्री अरुण सक्सेना, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ एमपी आर्य, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य,  जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा प्रभारी राकेश गुप्ता लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा सहसंयोजक डॉक्टर कुलमोहन अरोड़ा, अनिल सक्सेना, सोमपाल शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर, वीरपाल गंगवार, देवेंद्र जोशी, राहुल साहू, अभय चौहान, निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, शीतल गुलाटी, मीनाक्षी गंगवार, इंदु सेठी आदि कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now