नीति आयोग के डायरेक्टर ने  बहेड़ी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान का आगाज़

बहेड़ी। बहेड़ी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान की शुरुआत नीति आयोग कौशल एवं विकास के डायरेक्टर मनीष कुमार विमल ने खंड विकास कार्यालय पहुँचकर की। उन्होंने कहा कि संपूर्णता अभियान के सभी पैरामीटर पूरे करने के निर्देश दिये।। नीति आयोग के निर्देशन में 30 सितंबर तक चलने वाले संपूर्णता अभियान का आगाज करने के दौरान उन्होंने कहा कि इसके छह इंडिकेटर्स है जिनको पूरा करना है। सीडीओ जग प्रवेश और डीडीओ दिनेश कुमार यादव ने सभी विभागों के अफसरों से कहा कि सभी विभागों के अफसर आपस मे तालमेल बनाकर इन सभी पैरा मीटर्स को पूरा करेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने कहा गभवती महिलाओं के राजिस्ट्रेशन , खून की कमी,शुगर की जांच सहित लक्ष्य तय किये गए है जिनको पूर्ण क़रने है। बीडीओ मनोज बगौरिया ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

इससे पूर्व नीति आयोग के डायरेक्टर ने संपूर्णता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में लगे बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,बाल विकास के स्टालों को चेक किया। शिक्षा विभाग के स्टाल पर बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे मे बच्चों के जवाब देने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति की प्रशंसा की। इन विभागों के लोगों ने अपनी अपनी योजनाओं के बारे में बताया।

 

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी,खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, एडीओ पंचायत संजय दीक्षित, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गंगवार,मंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष अफज़ाल अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार सिंह,मंत्री विवेक त्रिवेदी दूसरे गुट के अध्यक्ष भरतवीर गंगवार,मंत्री विनोद गंगवार,सौरभ रस्तोगी, असजद रज़ा,जितेंद्र तोमर,नसीम शाह,सुधीर सिंह,राजीव कुमार, डॉ कवींद्र सिंह,सारिका फुटेला,जीजीआईसी की शिक्षिका प्राची, ज़ुल्फ़ी समेत सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now