मेधावी छात्र एसएसपी ग्रामीणों के हाथों हुए सम्मानित

मीरगंज -अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में ये बातें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक एवं विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डा० नीरज कुमार पाण्डेय ने इस समारोह में यूपी बोर्ड के मीरगंज के विद्यालय के.एस.जी.इंटर कालेज के मेधावी छात्र सम्मानित हुए। साथ ही इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी सम्मानित किए गए।मुख्य अतिथि ने कहा किसी भी काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर किसी विषय को लेकर दबाव न बनाने की अपील की। आईजी ने कहा कि, बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर प्रदान करें। ये उम्र बनने और बिगड़ने की होती है। इसलिए बच्चे अपनी संगत भी अच्छी रखें। ऐसे साथियों को चुनें जो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नौवीं से स्नातक तक मन लगाकर पढ़ाई करें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। हो सके तो इससे दूर रहें। किसी भी स्ट्रीम से मन लगाकर पढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।छात्र-छात्राओ को पुरुस्कृत एवं आशीर्वाद दिया जिसमें इण्टर मीडिएट – समीक्षा 74.6%, आरुषि सक्सेना 74% सानिया गुप्ता 74%, नव्या गंगवार 72.4% मुस्कान शर्मा 70.4% और हाईस्कूल – आदित्य मौर्य 69.83%, मो० समद खान 88.83% एवं पुष्पेन्द्र 86% आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now