सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में एनडी एकेडमी मानपुर के सभी छात्रों ने बाजी मारी 

शीशगढ़। क्षेत्र के एन डी एकेडमी स्कूल शहपुरा मानपुर तहसील बहेड़ी जनपद बरेली के छात्र अपनी मेहनत और लग्न से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत पास हो गए।स्कूल के प्रबंधक  ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए इसका श्रेय स्कूल के स्टॉफ को दिया।एनडी एकेडमी स्कूल में 10 वी कक्षा में कुल 108 छात्र पंजीकृत थे।जिनमें से एक छात्र अनुपस्थित था बाकी सभी छात्र पास हो गए हैं।जिनमें शांतनु पुत्री गजेंन्द्र ने 84.83 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है।दूसरे नम्वर पर रिन्कू गंगवार पुत्र छत्रपाल ने 81.67 प्रतिशत अंको के साथ स्कूल में दूसरास्थान,जुलेखा रोशनी पुत्री जलीस अहमद ने 80.50प्रतिशत अंको के साथ तीसरा तथा अंशिका पुत्री संदीप सिंह ने 78.50 प्रतिशत अंको के साथ स्कूल में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now