डॉ शशि को मिली डॉक्टरेट की उपाधि,परिवार में ख़ुशी का माहौल 

 आंवला। बी आर डी डिग्री कॉलेज बदायूं रोड बरेली की प्राध्यापक शशि त्रिपाठी को विद्या पीठ महिला विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा सर्वोच्च शैक्षणिक डिग्री डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई । डॉक्टर शशि को यह डिग्री विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पांडिचेरी की उपराज्यपाल एवं देश की पहली आई पी एस अधिकारी डा  किरण बेदी ने प्रदान की ।
डॉ शशि ने अपना शोध “बरेली जनपद की महिलाओं में कुपोषण की महामारी तथा पोषण जागरूकता के प्रभाव ” विषय पर ज्योति विद्या पीठ के विभागाध्यक्ष प्रो नीरज के निर्देशन में प्रस्तुत किया ।डॉ शशि त्रिपाठी दिबियापुर के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित शुक्ल परिवार की बेटी है तथा इफको आंवला के वरिष्ठ प्रबंधक अमित त्रिपाठी की पत्नी है । डॉक्टर शशि त्रिपाठी ने बताया कि  उन्होंने यह उपलब्धि अपने स्व पिता विद्या सागर शुक्ल की प्रेरणा तथा पति अमित त्रिपाठी के सहयोग से हासिल की है । बी आर डी कॉलेज के  प्राध्यापकों ,कर्मचारियों तथा इफको आंवला के अनेक लोगो ने डॉक्टर शशि को इस उपलब्धि पर बधाई दी ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now