ग्राम पंचायत हर्रामपुर में  विशाल भंडारे का आयोजन

आंवला। भमोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रामपुर में शिव महापुराण कथा व दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ 8 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया था। 9 मार्च से दुर्गा पाठ आरंभ हुआ जिसमें 17 अप्रैल को यज्ञ हवन में पूर्णाहुति दी गई और फिर प्रसाद स्वरूप विशाल भंडारा आयोजित किया गया।बाबा पुजारी तेजपाल ने बताया कि शिव महापुराण का पाठ करने से मनुष्य को सब पापों से मुक्ति मिल जाती है, जो व्यक्ति शिव पुराण का नियमित रूप से पाठ करता है अथवा सुनता है उसके ऊपर सदैव ही महादेव की कृपा बनी रहती है।

 

 

 

उन्होंने कहा ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के हवन, यज्ञ व भंडारे मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां दुर्गा की कृपा अपने भक्तजनों पर सदैव बनी रहती है।इस दौरान भक्ति भाव से अभिभूत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now