सम्भल में हुए बबाल के बाद शीशगढ़ में शांति व्यवस्था कायम रखने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 शीशगढ़। सम्भल में हुए बबाल को लेकर शीशगढ़ में शांति व्यवस्था कायम रखने को शुक्रवार को इंस्पेक्टर शीशगढ़ राधेश्याम ने  पुलिस फ़ोर्स के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।नगर पंचायत शीशगढ़ मुस्लिम बाहुल्य कस्बा होने पर कस्बे में किसी भी तरह का उन्माद पैदा न हो इससे पहले ही इंस्पेक्टर शीशगढ़ राधेश्याम ने पूरी तरह अलर्ट होकर कस्बे में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौकसी बरतना शुरू कर दी है।इसी के मद्देनजर शुक्रवार को नमाज से पहले इंस्पेक्टर राधेश्याम की अगुवाई में शीशगढ़ पुलिस फोर्स ने कस्बे की प्रत्येक गली मोहल्लों व मेन सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर प्रत्येक गली मोहल्लों में होते हुए व कस्वे की सभी मस्जिदों पहुंचकर बापस थाना पहुंचकर समाप्त हो गया। साथ ही फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर राधेश्याम ने लोगों को चेताया कि वह नगर में शांति व्यवस्था कायम रखें। किसी भी कोरी अफवाह का शिकार न हों,जिससे कोई धार्मिक उन्माद उतपन्न न हो। उन्होंने साफ लब्जों में चेताया कि अगर किसी ने किसी के बहकावे में आकर कस्वे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।इंस्पेक्टर राधेश्याम ने यह भी कहा कि बैसे कस्बा  थाना शीशगढ़ शांति प्रिय है।
यहां के लोग हमेशा अपने काम से काम रखते हैं। लेकिन फिर भी एहतियातन कस्वे में शांति व्यस्था कायम रखने को उन्होंने पुलिस फोर्स के कस्वे में फ्लैग मार्च निकालकर कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने की लोगों से अपील की है। साथ ही लोगों को साफ लब्जों में चेताया भी गया है कि कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखें और शान्ति पूर्ण बातावरण रखने को पुलिस का सहयोग करें।

6 thoughts on “सम्भल में हुए बबाल के बाद शीशगढ़ में शांति व्यवस्था कायम रखने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च”

  1. Decided to try 161bet7 after seeing an ad. Overall, not bad with a clean design. Lots of slots, so I spent a lil time there, but I’m more of a live dealer guy. I hope they add some more live casino tables soon!

  2. Quem aí curte um bom caça-níquel? O mm99slot é o paraíso pra quem gosta de slot! Tem tanta opção que fico até perdido! E o melhor de tudo é que sempre rola umas rodadas grátis no mm99slot.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now