किसान एकता संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नर को सौपा ज्ञापन

बरेली : किसान एकता संघ ने नवाबगंज में हुई खाद की किल्लत व गन्ने का भुगतान न किए जाने को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौपा।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि नगर के नेतृत्व में किसान एकता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ज़िले भर में डीएपी खाद की किल्लत के कारण रवि की फ़सल प्रभावित हो रही है। जिले भर के किसान परेशान है। हालत यह है कि खेती के लिए किसान बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। लेकिन फसल बोने के लिए डीएपी की बड़े पैमाने पर मांग है उसके बावजूद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

 

 

वही चीनी मिल से भुगतान न होने पर भी किसान परेशान है उन्होंने बताया कि नवाबगंज और बहेड़ी चीनी मिल से किसानों का अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है।गन्ने का पिराई सत्र शुरू हो गया है ऐसे में किसानों का चीनी मिल से गन्ने का भुगतान तुरंत किया जाए जिन चीनी मिलों पर गन्ने का भुगतान अभी भी अटका हुआ है। उनसे तुरंत भुगतान कराया जाए।

 

 

वही किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई बरेली बदायूं परियोजना को लेकर भी सवाल किया उन्होंने कहा कि 10 साल पूर्ण हो चुके हैं लेकिन आज भी बरेली बदायूं परियोजना अधर में लटकी हुई है।उन्होंने मांग की इस परियोजना को जल्द शुरू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जयप्रकाश गंगवार, पंडित राजेश वर्मा,बोहरन लाल गुर्जर, जय सिंह यादव,चौधरी श्याम पाल सिंह मौजूद रहे…

3 thoughts on “किसान एकता संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नर को सौपा ज्ञापन”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now