गुस्से में आई महिला ने …. ममता का घोट दिया गला

 

बरेली : सीबीगंज में हुई बच्ची की मौत के बाद एक मां की करतूत सुनकर हर कोई उसे कोस रहा हैं। मां ने अपनी ममता का गला घोटत हुए बच्ची को छत से फेंक दिया। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बचपन की शरारते दिखाई। जिससे गुस्साई मां ने उसे छत से फ़ेक दिया और बच्ची की मौत हो गईं। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मामला थाना सीबीगंज के ग्राम कासमपुर निवासी मुर्शिद खान अपनी पत्नी अनम के साथ हाजी शमशुद्दीन के परसाखेड़ा के मकान में किराए पर रहते हैं। मुर्शीद के दो जुड़वा बच्चे थे बेटा अरहान व बेटी अमानूर ढ़ाई साल की जिसमें अरहान अपनी दादी के पास रहता था। इसके अलावा बेटी अमानूर मुर्शिद और अनम के साथ रहती थी। बीते 21 नवंबर को अनम ने अपने पति मुर्शीद को फ़ोन कर बताया कि उनकी बेटी छत से नीचे गिर गई है। वो उसको अस्पताल लेकर जा रही है। जब मुर्शिद अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद मुर्शीद ने अपनी बेटी को दफन कर दिया। वही दो दिन बाद मुर्शीद को पता लगा कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। वही पुलिस ने अनम को गिरफ्तार किया।

पुलिस भी रह गईं हैरान…
महिला ने पुलिस के सामने सच्चाई बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। अनम ने बताया कि उसका पति मुर्शिद कोई काम नहीं करता है। शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। महिला खुद काम करके परिवार का पेट पालती थी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया बीते 21 नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे वह घर में काम कर रही थी इस दौरान उसकी ढ़ाई साल की बच्ची अमानूर ने शैतानी करते हुए सारा नमक बिखेर दिया। काम में खलल पैदा होता देख महिला को गुस्सा आ गया। इसके बाद महिला ने गुस्से में आकर छत से नीचे फेंक दिया। महिला ने बताया कि इस दौरान उसको किसी ने देखा नहीं वह छत से नीचे आई। उसने अपनी बच्ची को उठाकर अस्पताल ले गई जहां उसका पति भी मौके पर पहुंच गया था। निजी अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

सीओ द्वितीय संदीप सिंह के मुताबिक थाना सीबीगंज में मुर्शिद खान द्वारा ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में अपनी पत्नी के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मौके पर सीबीगंज पुलिस द्वारा घटना का निरीक्षण किया। जिला मजिस्ट्रेट को एक रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है जिसमें बच्ची के शव को कब्र से निकल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

3 thoughts on “गुस्से में आई महिला ने …. ममता का घोट दिया गला”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now