बारादरी में होटल के वेटर ने की ग्रह क्लेश में की आत्महत्या

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र में एक होटल के वेटर ने ग्रह कलह में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी  घर पर नहीं थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी काजल अपने चार साल के बच्चे को लेकर रिश्ते की नंद की शादी में आंवला में शामिल होने के लिए गई हुई थी। घटना की जानकारी के मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि ऋषि कश्यप(30)पुत्र पप्पू बारादरी क्षेत्र की गोपाल कॉलोनी में रहकर एक होटल में वेटर का काम करता था। उसने किराये के कमरे में  फांसी लगा ली । बारादरी पुलिस ने बताया कि गोपाल नगर में होटल कर्मी द्वारा आत्महत्या की खबर आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या करने के पीछे की वजह पर काम कर रही है।

3 thoughts on “बारादरी में होटल के वेटर ने की ग्रह क्लेश में की आत्महत्या”

  1. Was hesitant to try loab52.com at first, but glad I did. The community is active, and the games are fun. A good place to waste a bit of time I’ll be honest. Have a look right here loab52.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now