भाजपा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है – शिवपाल यादव

बरेली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उपचुनाव के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।।शिवपाल यादव ने बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है। भाजपा गलत परम्परा डाल रही है। इससे लोकतंत्र को खतरा है। भाजपा के लोगों ने उपचुनाव में कई जगह पर   शासन – प्रशासन ने पुलिस द्वारा आधार कार्ड वोटरों के पहले छीन लिए इसके बाद बूथ पर कब्जा कर लिया । इसके बाद भी सपा और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन कई सीटे जीत रहा है।

 

बहेड़ी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद  शिवपाल सिंह यादव पूर्व सांसद श्री वीरपाल सिंह यादव के निवास पर पहुंचे । वहां पहुंचने पर उन्होंने वीरपाल यादव के  छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामधुन यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की,  उन्होंने उमेश यादव, झिंझरी के प्रधान और स्व रामधुन यादव के पुत्र से मिलकर  भी अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य  रामबाग सिंह यादव, रामकुमार यादव,आदेश यादव,डॉ देवेंद्र यादव और विनोद यादव,भुवनेश प्रधान भी मौजूद रहे ।  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मलखान सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जमुना प्रसाद मौर्य, पुरुषोत्तम गंगवार, राजवीर सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, भूपेंद्र सिंह और संजीव कश्यप भी मौजूद रहे ।

3 thoughts on “भाजपा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है – शिवपाल यादव”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now