बुलेट सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर,  बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

बरेली। घर से दुकान का सामान लेने शहामत गंज बाजार रहे बुजुर्ग को रास्ते में बुलेट सवार युवक ने टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग की गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला बगिया निवासी 65 वर्षीय राकेश पुत्र छोटेलाल किराना की दुकान चलाता थे । वह बुधवार की सुबह दुकान का सामान लेने स्कूटी से शहामत गंज बाजार जा रहे थे । इसी दौरान अयूब खा चौराहा के पास सामने आ रही तेज रफ्तार बुलेट सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी इसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां  डॉक्टर ने बुजुर्ग  को मृत घोषित कर दिया। चालक बुलेट को छोड़कर भाग गया पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले ली है । राकेश की पत्नी बाला देवी की बीमारी के चलते 2 महीने पहले मौत हो चुकी है। राकेश के दो बच्चे हैं एक बेटा एक बेटी, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

3 thoughts on “बुलेट सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर,  बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत”

  1. Yo, 66winbet is interesting. It’s got a good selection, and the interface is easy to navigate. Give it a try if you’re hunting for some new options. Decent odds, and the payouts were smooth. See for yourself: 66winbet.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now