बीगंज हादसे में मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर दो हुई

घटना में कई लोग हुए है घायल
बरेली । सीबीगंज थाना क्षेत्र में  देररात हुए सड़क हादसे में मरने वालों  की संख्या एक से बढ़कर मौत 2 हो गई है। बीते रात मवई गांव के कृष्ण पाल की इलाज के दौरान मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे है। वह घटना की जानकारी होते ही मदद करने के मकसद से एक्सीडेंट की सूचना पाकर पहुंचा था ।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे लोग पुलिस के साथ मिलकर शव को भेजने के एम्बुलेंस पर रख रहे थे तभी एक बेकाबू ट्रक ने 3पुलिसकर्मी  सहित कई लोगों को रौंद दिया जिसमें कई लोग शहर के कई अस्पतालों में भर्ती है। कुछ लोगों के हादसे में गंभीर चोटें भी आई है। इस घटना में प्रेस में काम करने वाले मृतक का साढ़ू सुभाष निवासी भी घायल हुआ है । जिसका भी निजी अस्पताल  में इलाज चल रहा है। घटना में मृतक के साढ़ू सुभाष के पैर में फैक्चर हुआ है।
यह है पूरी घटना
 सीबीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को
परधौली और बिलबा के बीच एक बाइक सवार को एक कार ने रौंद दिया था  जिसमें एक की मौत के साथ एक अन्य  व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था । इस बीच  सूचना पर पहुंची सीबीगंज पुलिस और फतेहगंज पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस की तैयारी कर रही थी इसी बीच  एक बेकाबू ट्रक ने एम्बुलेंस के साथ पुलिस की गाड़ियों को रौंद दिया जिसमें सीबीगंज और फतेहगंज थाने के तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो थे । कुछ घायलों को भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना में बाइक और कार की टक्कर में गुड्डू यादव निवासी प्रह्लादपुर  की मौत होने के साथ एक अन्य युवक राजू पुत्र वीरेंद्र कुमार भी घायल हो गया था । पुलिस ने गुड्डू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।मृतक गुड्डू यादव  सीबीगंज थाना क्षेत्र की किसी फैक्ट्री में काम किया करते थे और रोज अपने काम पर शाम के समय जाया करते थे । जैसे ही घटना हुई बैसे ही किसी राहगीर ने उनके भतीजे को जानकारी दी । इसके बाद उनका भतीजा भी बाइक से मौके पर पहुंच गया । घटना में  फतेहगंज थाने का सिपाही
कौशलेंद्र , ड्राइवर मुकेश , सीबीगंज पुलिस का ड्राइवर रामौतार घायल हुए है।

3 thoughts on “बीगंज हादसे में मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर दो हुई”

  1. Fun88za is a solid choice for online entertainment. They’ve got a wide selection, plus cool bonuses. Give it a look if you’re bored, you might find something you like. Let’s get started: fun88za!

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now