शेरगढ़ में मासूम की मौत ,पिता भी हुआ घायल

बरेली ।शेरगढ़ थाना क्षेत्र में दवा लेने जा रहे बाइक सवार को गन्ने से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी ,जिसमें ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक सवार बच्चे का पिता महेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुड़ गई। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर शेरगढ़ पुलिस बल के साथ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। स्थानीय रिपोर्टर के मुताबिक शेरगढ़ के बाईपास चौराहे के पास गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया जिसमें 5 वर्षीय बच्चे की मौत के साथ 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में बेहद गुस्सा है। हालांकि बाइक पर बैठी महिला की हादसे में जान बच गई। पुलिस महिला से पूछताछ करके मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर शेरगढ़ में एक बच्चे की मौत हो गई साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3 thoughts on “शेरगढ़ में मासूम की मौत ,पिता भी हुआ घायल”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now