फनसिटी में स्वीमिंग पूल में गिरने से छात्रा की मौत

यूपी के बरेली में स्थित फनसिटी गुरुवार दोपहर को स्वीमिंगपुल में एक छात्रा का पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी से बाल दिवस के मौके पर टूर पर आई थी।
घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि युवती को दौरा पड़ते थे जिस कारण युवती स्विमिंग पुल में जा गिरी और सकी हालत बिगड़ गई। युवती को पानी मे गिरते ही स्कूल और फनसिटी के स्टाफ ने पानी से निकाला और पड़ोस के संभव हॉस्पिटल में भर्ती कराया । इसके बाद स्कूल स्टाफ युवती को रेफर कराके निजी हल्द्वानी के लिए ले गया। पुलिस के मुताबिक केडीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर हल्द्वानी से उपप्रधानाचार्य एकता साह रमेश चंद्र गुरुरानी एवं रेनू कोलिया आदि के नेतृत्व में चार बसों से ढाई सौ बच्चे नाइंथ क्लास टू 12 क्लास आज फन सिटी में घूमने आए थे । इसी दौरान स्लाइडिंग स्विमिंग पूल के पास अचानक अंजलि रावत पुत्री राजेंद्र सिंह रावत क्लास 12 , 17 वर्ष निवासी नैनी व्यू कॉलोनी जयसिंह भगवानपुर हल्द्वानी उत्तराखंड अचानक पानी के पास पहुंचने पर उसे दौरा आ गया और पानी में गिर गई । पानी में गिरते ही उसकी सहेलियां व टीचर ने उसे बाहर निकाल कर पास के संभव हॉस्पिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया , जहां से उसे बेहोशी की हालत में परिजन वार्ता कर उसे अपने साथ हल्द्वानी के लिए लगे।इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि बच्ची झूले पर थी और दौरा पड़ने के कारण वह गिर गई । इसके बाद उसे मौजूद लोगों ने संभव अस्पताल में भर्ती कराया । बाद में परिजन उसे अस्पताल से रेफर करवाकर अपने साथ हल्द्वानी ले गए।फनसिटी के मालिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि एक बच्ची दौरा पड़ने के चलते स्विमिंग पूल में गिर गई थी उसे स्कूल स्टाफ ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद वह अपने साथ हल्द्वानी लेकर चले गए।आगे की जानकारी उसे नहीं है।

3 thoughts on “फनसिटी में स्वीमिंग पूल में गिरने से छात्रा की मौत”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now