कलेक्ट्रेट पहुंचे चौकीदारों का हल्ला बोल, यह थी वजह

कलेक्ट्रेट पहुंचे चौकीदारों का हल्ला बोल

बरेली :ज़िलेभर के चौकीदारों नें कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोला मीरगंज में हुई चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाखुश दिखे चौकीदारों ने प्रदर्शन कर एसीएम द्वितीय को ज्ञापन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में हेराफेरी की गईं है। इस मौके पर राष्ट्रीय चौकीदार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया । इसके बाद पार्क से प्रदर्शन करते हुए , जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करके अनूप त्रिपाठी ने बताया कि बरेली के चंद्रसेन चौकीदार पुत्र झाझन लाल ग्राम खमरिया सानी मण्डलपुर थाना मीरगंज का चौकीदार था ।पूरी ईमानदारी से अपनी इयूटी थाना मीरगंज में किया करते थे।29 अक्टूबर को गाँव के तीन लोग चंद्रसेन चौकीदार को घर से बुला करके ले जाते है बाद तीनों ने मिलकर के चंद्रसेन चौकीदार की निर्मम हत्या करके लाश को रास्ते में फेंक कर फरार हो गए । इतना ही नहीं घटना तीनों मुल्जिमान हत्या अभियुक्त द्वारा चंद्रसेन को मारते समय पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है । परिजनों का आरोप है पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बनाई है। थाना प्रभारी ने जाल साझी करके तीनों मुल्जिमान को थाने बैठा करके दूसरे दिन 116/151 धारा में चालान करके छोड़ दिया गया। परिवार वाले मांग करते हैं कि चंद्रसेन चौकीदार की हत्या की घटना का पर्दाफाश किया जाए, तीनों हत्या के आरोपियों कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाये। मृतक चौकीदार चंद्रसेन के परिवार को 20 लाख रुपये की मांग की है। सजीव कुमार, दिलदार ,बबलू , संजू कुमार , संजीव कुमार , कन्हैया वीरपाल, गंगाराम, शेख बाबू, पवन कुमार ,हेमंत,रंजीत बिंद, चंद्रपाल , सूरजपाल , जितेंद्र कुमार , अमित कुमार , राहुल ,सुरेश चंद्र , चतुर्भुज आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now