कांग्रेस का अनशन 7 वें दिन भी जारी , बाबा योगी का भी मिला सहारा

बरेली ।शहर के अयूब खान चौराहे पर जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगाने के मुद्दे पर नाथ सम्प्रदाय के दो बाबा अनशन पर बैठ गए है। इस तरह कांग्रेस को जनसमर्थन के साथ बाबाओं का समर्थन मिल गया है।अनशन पर बैठे बाबाओं ने बताया कि सात महीने पहले चाचा नेहरू की प्रतिमा को स्मार्ट सिटी के नाम पर हटा दिया गया था इसके बाद आजतक उनकी प्रतिमा नहीं लगाई ,बाद में यह पता चला कि उनकी मूर्ति कूड़ा करकट में मिली । यह समाज के लिए शर्मनाक है। बाबा हठ योगी विजय नाथ ने बताया कि वह अभी आज से अनशन पर बैठे है। अगर मूर्ति नहीं लगी तो अपने साथ छोटे बड़े कुत्ते के साथ एक गाय और अपने एक शिष्य के साथ धरने पर बैठ जायंगे । और तब तक नहीं उठेंगे जब तक देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति नहीं लग जाती है।

सातवें दिन भी अनशन जारी
अनशनस्थल पर बैठे कांग्रेसियों ने बताया कि उन्हें जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा लगाने को लेकर भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेसी तभी अपना आमरण अनशन छोड़ेंगे जब चाचा नेहरू की प्रतिमा चौराहे पर लग जायेगी । वहीं कांग्रेसी नेताओं ने यह भी बताया कि आमरण अनशन पर बैठे चारों अनशन
कारियों की वजन कम होने के बाद भी स्वास्थ्य ठीक है। उनकी मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द 14 नवंबर से पहले चौराहे पर मूर्ति लगवा दे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now