मनोना में पत्थर से कुचलकर एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

प्रदीप कुमार

बरेली । आंवला के मनोना में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में एक खेत से मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार मनोना स्थित एक आम के बाग में रविवार सुबह 7:00 बजे ग्रामीणों ने एक शव को पड़ा देखा था , इसके बाद पुलिस को शव के पड़े होने की सूचना दी गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा है और जांच में जुट गई है।मनोना निवासी शरीफ अहमद 22 वर्ष अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि शरीफ अहमद गांव में आई बारात में आधी रात तक साथ में रहा फिर वह दिखाई नहीं दिया । जब सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तब सूचना मिली कि उसका शव आम के बाग में पड़ा हुआ है और मुंह व सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई।

 

 

सूचना पर कोतवाल आंवला कुंवर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। लोगों ने बताया मृतक नशे का आदी था और वह मजदूरी करता था। मृतक की शादी नहीं हुई है उसके दो बड़े भाई है जिसमें एक भाई मनोना में ही रहता है और दूसरा बड़ा भाई दिल्ली में काम करता है ।आंवला पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now