फरीदपुर में रंजिश में हत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

बरेली । फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा बिसंडी में गुरुवार क हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार ओमेंद्र रंजिश के चलते शराब पिलाने के बहाने अपने साथ बब्लू यादव (45) को ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने के बाद उसके ऊपर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। ताकि हत्या एक हादसा लगे। फरीदपुर के गांव नवादा बिलसंडी निवासी 45 वर्षीय बब्लू यादव पुत्र दीपसिंह के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि अब से दस साल पहले बब्लू ने गांव के ही कोटेदार ओमेंद्र को अपनी आधी जमीन बेची थी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में वह जेल चला गया। उसके जेल जाने के बाद ओमेंद्र ने उसकी बची जमीन पर भी कब्जा कर लिया। करीब डेढ़ महीने पहले बब्लू उर्फ मल्हारे जेल से छुट कर आया तो उसने अपने जमीन बेचने के दौरान अपने बचे 40 हजार रुपये मांगे। ओमेंद्र ने जमीन व रूपये देने से इनकार कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरीदपुर पुलिस ने बताया कि युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है । जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बब्लू के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि उसको आरोपी ओमेंद्र पप्पू, ओमवीर हरी सिंह आदि अपने साथ तीन बजे ले गए। उसके बाद उसे रूपापुर गांव के जंगलों में ले जाकर लाठी-डंडो से पीटा। उसके बाद उसको रात में गांव के पड़ोसी गांव ढंढरूकला के पास कार से कूचल कर हादसा दिखाने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाना फरीदपुर में तहरीर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now