महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

बरेली। महिलाओं के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को प्रेमनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से भी घायल हुआ है। वही पुलिस ने एक बदमाश को भागने के प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया है। प्रेम नगर पुलिस के मुताबिक आरपीएफ वैरक के पास लूट के दो संदिग्ध देखे जाने की मुखबिर से सूचना मिली थी।

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक मोटर साइकिल से आते हुए दिखाई दिए । पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी , जब पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो पुलिस की एक गोली बदमाश नागर सिंह निवासी अलीगढ़ के पैर में जा लगी , दूसरा बदमाश अमित उर्फ रवि निवासी बरेली भागने की कोशिश करते हुए जमीन पर गिर गया जिसे पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस ने आरोपियों के पास एक तमंचा , दो कारतूस , एक मोटरसाइकिल, 1लाख 82 हजार रुपये नकद बरामद हुए है।सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कल प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो संदिग्धों के आरपीएफ वैरियर के पास होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इसी दौरान प्रेमनगर इंस्पेक्टर की अगुवाई में पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की तो एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी दूसरे बदमाश को पुलिस ने भागकर पकड़ लिया ।सीओ पंकज श्रीवास्तव के यह भी बताया कि पकड़े गए बदमाश बुजुर्ग महिलाओं , एवं महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे । बदमाशों ने बरेली , गाजियाबाद , इटावा , कंन्नोज में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। प्रेमनगर पुलिस ने मुठभेड में दोनों बदमाश को गिरफ्तार किया है।वहीं सीओ पंकज यह बताया कि पुलिस ऐसे सर्राफ को भी तलाश कर रही है जो बदमाशों से लूट का सामान भी खरीद लेते थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now