शादी के कार्ड बांटने आये दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

बरेली ।बिथरी चैनपुर क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार सवार दो युवक शादी शादी का कार्ड बांटने के लिए बरेली में आए थे इसी दौरान बड़े बाईपास पर हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही कार सवार बड़े बाईपास पर पहुंचे थे तभी आलमपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में हिमांशु सिंह (26) व जागृत प्रताप सिंह दोनों न्यू गंगापुर आवास विकास कालोनी रामपुर के रहने है । जागृत प्रताप अपने दोस्त हिमांशु के साथ उसकी ही शादी का कार्ड बांटने के लिए बरेली आये थे। उनकी कार आलमपुर मोड़ के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। और शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया।

हिमांशु की 27 नवंबर को थी शादी
रामपुर के रहने वाले 26 वर्षीय के हिमांशु की शादी 27 नवंबर को होनी थी। कार से शादी का कार्ड भी मिला है। वही घटना की जानकारी होते परिजन बरेली पहुंच गए।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now