गलती हो गई साहब , अब नहीं करेंगे ,पुलिस ने एक दिन में पेंच कस दिए पुलिस पर हमले के आरोपियों के,

 

बरेली । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घण्टों में सुधार दिया । यही वजह है कि वह यह कहते हुए नजर आ रहे है कि साहब गलती हो गई, अब नहीं करेंगे । दरसल यह मामला  प्रेमनगर कोतवाली का है , जहां पुलिस की टीम पर हमला करने वाले लोग हाथ जोड़कर यह कहते हुए नजर आ रहे है कि साहब गलती । दरसल यह पुलिस की डोज का कमाल है जिसके चलते यह खुद ही अपनी गलती मान रहे है ।

 

 

 

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बाके की छाबनी में जुआ खेल रहे लोगों को टोकने के मामले में आक्रोशित जुआरियों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। उस समय भीड़ के सामने पुलिस कमजोर हो गई थी अब पुलिस ने सबक सिखाते हुए दबंगो को ऐसा सजा दी कि खुद अब ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे है। पुलिस की इस कार्रवाई का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है ।

जाने पूरा क्या है मामला

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बाके की छाबनी में दिवाली की रात कुछ दबंगों ने पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने से रोकने से नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक एसआई , एक कांस्टेबल घायल हो गया। बताया जाता है कि प्रेमनगर पुलिस की एक टीम बाके की छाबनी में गश्त की गई थी । इसी दौरान होली चौके के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे , जब पुलिस ने टोका तो 40 से 45 लोग आ गए और गाली गलौच करते हुए पुलिस टीम पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इस हमले में एसआई शुभम कुमार , कांस्टेबल मनीष के ऊपर लाठी डंडे, पत्थर , से हमला कर दिया जिसमें वह दोनों घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

प्रेमनगर पुलिस ने घटना के संबंध में 13 से 14 नामजद , 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 121(1), 132, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व आपराधिक कानून संशोधन की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि घटना के संबंध में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 9 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now