कायस्थ चेतना मंच ने निकाली भगवान श्री चित्रगुप्त शोभायात्रा, पहुंचे सभी माननीय

 

बरेली। अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशाल व भव्य शोभायात्रा आज बरेली में निकाली गयी। कायस्थ चेतना मंच की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, डॉ पवन सक्सेना, डॉ अमित सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, रचना सक्सेना, आशीष सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती उतार कर किया।

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन को लगातार 16 सालों से किया जा रहा है। आज यह हमारा 17 वां आयोजन है पहले यह शोभायात्रा किला साहूकारा से शुरु होकर बानखाना के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर समाप्त होती थी। पर कुतुबखाना पुल बनने के बाद गत वर्ष से शोभायात्रा का स्थान परिवर्तन किया गया है। अब शोभायात्रा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रेमनगर से अभी शुरू हुई है। इसके बाद धर्मकांटा, भारत सेवा ट्रस्ट के सामने से होकर चित्रगुप्त चौक कोहाड़ापीर पहुंचेगी तथा फिर बानखाना के गुद्दड़ बाग मंदिर पर जाकर यात्रा को विराम लगेगा। यहां पर यात्रा आरती के साथ संपन्न होगी।

इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार व पूर्व जीएसटी कमिश्नर व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष डा. अनूप श्रीवास्तव, सांसद छत्रपाल गंगवार, अधीर सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, सर्वेश रस्तोगी, ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, उद्योगपति अनिल सिन्हा, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सीओ पंकज श्रीवास्तव, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, आईएमए अध्यक्ष डा. अतुल श्रीवास्तव, विकास भवन के परियोजना निदेशक चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु समेत समाज की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना रहें।

संस्था के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक डा. पवन सक्सेना ने कहा भगवान श्री चित्रगुप्त जी सृष्टि में सभी के कर्मफलों का हिसाब रखते हैं तथा न्यायाधिपति हैं। उन्होंने कहा कि अपने व अपने परिवार की मंगलकामना के लिए यह एक बेहद सुखद संयोग है कि आज सभी लोग भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरुपों का दर्शन कर सकते हैं।

शोभायात्रा का धर्म कांटा पर स्वागत-सत्कार पहले उपजा प्रेस क्लब के सदस्यों तथा राष्ट जागरण युवा संगठन ने संयुक्त रूप से किया, उसके उपरांत डॉ अरुण के नये कार्यालय के बाहर स्टेज पर सभी गणमान्य लोगों का स्वागत-सत्कार किया गया कृष्ण लीला परिसर लला मार्केट पर अमन कमेटी तथा विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत किया।

शोभायात्रा में राजनेता, अधिकारी, व्यावसायी व समाज के गणमान्य जन ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

अन्य लोगों में संजीव कुमार सक्सेना, अलंकृत सक्सेना, संतोष सक्सेना, अंशु सक्सेना, अंकुर किशोर, नितिन सक्सेना, राजीव शर्मा, रजत कश्यप, विनोद कुमार, अंकुर शर्मा, राकेश यादव, विशाल कश्यप, शिवम कश्यप, अनिल कुमार, अमित सक्सेना, शुभांक सक्सेना, विकास सक्सेना, राकेश सक्सेना, केतन सक्सेना आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now