श्रीमद् भागवत का ज्ञान यज्ञ चार से 10 नवम्बर तक श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में होगा

 

बरेली। श्री त्रिवटी नाथ मंदिर मन्दिर प्रांगण में दिव्य श्रीमद् भागवत का ज्ञान यज्ञ निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडेलेश्वर् स्वामी कैलाशा नंद गिरि जी के मुखरविन्द से होगा। यह जानकारी एक प्रेसवार्ता में डॉ अनिल शर्मा संयोजक, सुनील यादव, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने दी।

 

उन्होंने बताया कि इस कथा का आयोजन ब्रह्मचारी कलिकानंद गौशाला धर्मार्थ चरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है। स्वामी कैलाशानंद गिरि जी का दिनांक 3 को बरेली आगमन होगा। और कथा 4 नवंबर को शुरू होगी।इस क्रम मे हिंदू धर्म के विशेष महत्व को बनाये रखने के लिए श्रीमद् भागवत शुरू होने से पहले चार नवंबर को कलश यात्रा निकली जाएगी। जो की मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर, एमबी इंटर कॉलेज से होते हुए जनकपुरी गुरुद्वारा, सलेक्शन पॉइंट से धर्मकाँटा होते हुए कथा स्थल पर सम्पन्न होगी । जिसमे हजारो की संख्या मे महिलाएं भाग ले रही है।

 

 

आज की गई प्रेस वार्ता मे मुख्य यजमान पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, आयोजक सुनील यादव, कार्यक्रम के संयोजक डॉ अनिल शर्मा, श्री हर्ष वर्धन, सहयोगी धीरज पांडेय , प्रवीन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ध्रुव चतुर्वेदी, संदीप बत्रा, दीपक सिंह , योगेश व अरुण शर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजकों मे महापौर डॉ उमेश गौतम, श्रुति गंगवार व श्री पुनीत अग्रवाल हैं। पत्रकारवार्ता में कथा को सफल बनाने के लिए लोगों को आगे आने और गुरुजी के मुखारविंद से ज्ञान रस प्राप्ति के लिए जुड़ने की अपील की।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now