मियां का सोना व नगदी हड़पने के लिये दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा

 

 

बहेड़ी। तबीज देने वाले मियां की तबियत ख़राब होने पर उनके साथ की महिलाओं और मकान मालिक के बीच मियां का सोना चांदी कब्ज़ाने को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और सारा सामान कब्ज़े में लेकर अपने साथ ले गई।
जानकारी के मुताबिक सम्भल निवासी सैयद अतहर मियां ग्राम गुरसौली में एक किराए के मकान में रहकर लोगों को तबीज गंडे देने का काम करते हैं। शनिवार को अचानक मियां की तबियत बिगड़ गई जिसपर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मियां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके साथ रहने वाली महिलाओं और मकान मालिक के बीच मियां की नगदी और सोना चांदी को लेने को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़े की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और झगड़ा शांत करके मियां के माल से भरी बोरी थाने ले आयी।

 

 

 

पुलिस मियां के अस्पताल से आने के बाद उनका माल उन्हें सुपुर्द करेगी। बोरे में नगदी सहित करीब एक करोड़ रुपये की कीमत का सोना चांदी मिला है जिसको हथियाने के लिये झगड़ा हो ज्ञान था।,वहीँ पुलिस ने मियाँ को अस्पताल से बहेड़ी बुला लिया मियां ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया करीब बीस से पच्चीस लाख रुपये होने की बात बताई और सोने का एक ताबीज वहीँ इलाके में चौसठ लाख  रुपये की चर्चा है बहेड़ी सीओ अरुण कुमार ने बताया अभी सारे पैसे गिने जा रहे हैं सीओ ने बताया जो पैसे मिला है सब चलन में है सभी तरह के पैसे हैं

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now