देवरनियाँ कोतवाली की रिछा चौकी प्रभारी  को कप्तान  ने किया सम्मानित

देवरनियाँ । आपराधिक एवं गोष्ठी समीक्षा बैठक में देवरनियाँ कोतवाली रिछा कस्बा चौकी प्रभारी  कुशल पाल सिंह को  गतिविधियां  पर अंकुश लगाने पर,  एस एस पी अनुराग आर्य के  द्वारा  सम्मानित किया गया है । देवरनियाँ कोतवाली क्षेत्र की कस्वा रिछा चौकी प्रभारी को महा सितम्बर 2024 को जनपद बरेली नियुक्त निरीक्षकगणों  द्वारा की गई । निरोधात्मक कार्यवाही के आधार पर मूल्यांकलन प्रणाली के द्वारा की गई ।  अपराध गोष्ठी समीक्षा मध्यम कुल 110 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने पर एस एस पी द्वारा  सम्मानित किया गया और उनके उज्जल भविष्य की कामनाएं की । 24 अक्टूबर  को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार बरेली  समस्त जनपद के चौकी प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण के सम्बंध में अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक की। इस मौके पर  जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों को आगामी त्योहार दिपावली के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भण्डारण एवं  निवारण पर ध्यान देने को कहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now