बिथरी में मिट्टी की ढांग गिरने से दो किशोर की मौत

बरेली । बिथरी थाना क्षेत्र के तैय्यतपुर में दीपावली के त्योहार पर लिपाई पुताई के लिए मिट्टी लेने गए दो किशोरों पर ढांग करने से मौत हो गई। खबरों के मुताबिक सुबह 9 बजे के तैय्यतपुर के रहने वाले मोहित (15)और रवि 9 साल दीपावली के त्योहार के मद्देनजर मिट्टी लेने गए थे इसी दौरान मिट्टी खोदते समय ढांग गिर गई और दोनों किशोर मिट्टी में दब गए और दोनों किशोरों की मौत हो गई । गांव लोगों ने जानकारी होते ही दोनों किशोरों को ढांग से निकाला और स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए जहाँ डॉक्टर ने दोनों किशोरों को देखते हुए मृत घोषित कर दिया । इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बिथरी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रवि के पिता नेत्रपाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सुबह मोहित उसके बेटे को बुलाने आया था पर उसने ढांग पर ले जाने को मना कर दिया।इस बीच वह अपने काम से चला गया । बाद में उसके घर से चले जाने के बाद मोहित और रवि मिट्टी लेने के लिए चले गए। बाद में पता चला कि यह घटना हो गई। नेत्रपाल ने यह भी बताया कि उसके दो बेटे थे जिसमें से एक की आज मौत हो गई। बिथरी पुलिस ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैय्यतपुर में आज सुबह दो किशोर के ऊपर ढांग गिर गई जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now