धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

 

शीशगढ़। रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गईं श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा।शोभायात्रा अपने परम्परागत रास्तो से गुजरती हुई मेला स्थल पर जाकर समापन किया गया।शोभायात्रा में श्रीराम सीता,लक्ष्मण,हनुमान,शिव पार्वती,माँ सरस्वती आदि की मनोहारी झाँकियां भक्तों का मन मोह रही थी।झांकियों का नगर में जगह जगह तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर महिलाएं व पुरुष स्वागत कर रहे थे।शोभायात्रा में मेला कमेटी के सदस्य रामऔतार मौर्य,प्रमोद देवल,शनि गंगवार,डॉ.राम अवतार गंगवार,संजीव रस्तोगी,आदि के अलावा सुरक्षा की दृस्टि से इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस बल के मौजूद रहे।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now