फतेहगंज में बैठे हुए आदमी पर चढ़ा ट्रैक्टर , परिजनों।ने जताई हत्या की आशंका

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रसुला चौधरी में बुधवार सुबह को  एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई । वहीं परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर  रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की भी खबरें है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।थाना क्षेत्र के गांव रसुला चौधरी में  ट्रैक्टर से कुचलकर नन्हे पुत्र बनवारी की मौत हो गई । जब यह घटना हुई तब नन्हे गांव की दुकान पर कोई सामान खरीदने गया था। जैसे परिजनों को नन्हे की मौत की खबर लगी तो घर मे कोहराम मच गया।
।मृतक के भाई महेन्द्रपाल पुत्र बनवारी लाल ने हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका  भाई नन्हे (26 ) घर से निकल कर डोरी की दुकान पर बैठा था। तभी गांव का अलमुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन ने पुरानी रंजिश के चलते अपना ट्रैक्टर तेजी से दौड़ाते हुये उसके भाई के ऊपर चढ़ा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।अलमुद्दीन पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।आज उसने घटना को अंजाम दे दिया। सीओ नितिन कुमार ने परिजनों को विश्वास दिलाया है कि घटना के आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा उसको जेल भेजा जाएगा । पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now