79 वां उर्स ए आले रसूल खानकाहे वामिकिया कुल शरीफ़ का हुआ समापन

बरेली। 79 वां उर्स ए आले रसूल खानकाहे वामिकिया का बुधवार को बड़ी ही खूबसूरती के साथ कुल शरीफ़ का समापन हो गया। जिसमे काफी दूर दराज से मुरीदीन वा अकीदतमंद मौजूद रहे। खास तौर पर खुसूसी मेहमान सैयद जफर इक़बाल इंग्लैंड और धावा शरीफ के साहिबे सज्जादा सय्यद असद मियां ने भी शिरकत की । बुधवार को खानकाह वामिकीया का तीन रोजाए उर्स का आज बड़ी शानो ओ शौकत से आयोजन किया गया था जिसमें उर्स का आगाज़ तिलावते कुरान से हुआ ।उसके बाद दीगर जगह से चादरों का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें उनके अकीदतमंद चादर व फूल लेकर पहुंचे ।काफी संख्या में लोगो ने मजार पर चादरें व फूल चढ़ाकर ,मन्नते मांगी फिर दूसरे दिन इसी तरह से जायरीनों का मजार पर आने का ताता लगा रहा। फिर ईशा की नमाज़ के बाद महफिल ए सीमा का भी आयोजन किया गया जिसमे कव्वालों ने वामिक मियां के शान में कलाम पड़ कर महफिल का समा बांध दिया जिसमें  बैठे दीवाने वा  अकीदतमंद झूमने लगे।और  फिर रात दो बजे महबूब ए इलाही हज़रत निज़ाम उद्दीन औलिया का कुल शरीफ़ हुआ और 23 अक्तूबर की सुबह कुल शरीफ़ का आगाज़ हुआ जिसमें उलमाए इकराम ने वामिक मियां के हयाते जिंदगी पर रौशनी डालते हुए कहा वामिक मियां एक फातमी सय्यद के  घराने से ताल्लुक रखते है।और उन्होंने अपनी जिंदगी अल्लाह और उसके रसूल के नाम वक्फ करदी और 106 साल का लिखा हुआ दीवान इस बार तौसीफ़ ए सरकार ए अरब इस बार मंजर ए आम पर आ गया और जिसकी पूरी तफसील साहिबे सज्जादा सय्यद असलम मियां वामिकी ने  ब्यान की और डॉ मेहमूद हुसैन ने भी वामिक मियां और निशात मियां के बारे कहा कि इन दोनों वलियों ने काफी कलाम लिखे ,जिसमें अदब के लिहाज से अपने सारे कलाम में मुहम्मद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। और उसके बाद ठीक 1 बजे कुल शरीफ़ शुरू हुआ जिसमें नियाज़ नजर के बाद ख़ास दुआ सय्यद असलम मियां ने मुल्क की खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआ करी और दुरुदो सलाम के बाद लंगर ए आम हुआ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now