आईएमसी ने  पैगम्बर-ए-इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में  संजय मिश्रा एवं विवेक मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग

बरेली ।आईएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैगम्बर-ए-इस्लाम पर विवादित टिप्पणी के मामले में एडीजी से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। आईएमसी पदाधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो क्लिप देशभर में तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को संजय मिश्रा एवं विवेक मिश्रा कहने वाले व्यक्ति इस वीडियो क्लिप में पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में गुश्ताखी करते दिखाई व सुनाई दे रहे हैं। इससे न केवल मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है ।बल्कि देशभर में साम्प्रदायिक सौहार्द खतरे में पड़ गया है।समाचार माध्यमों से यह भी संज्ञान में आया है कि संजय मिश्रा एवं विवेक मिश्रा नामक इन व्यक्तियों ने उ०प्र० के जनपद पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है। इन आरोपियों पर न्यायप्रिय लोगों ने मिश्रा एवं विवेक मिश्रा के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज करायी है जिनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने, धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने जैसी धाराएँ शामिल हैं। इसके बावजूद अब तक संजय मिश्रा एवं विवेक मिश्रा की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल ने  एसडीजी से मिल कर कहा कि देशभर में शान्ति कायम रखने तथा मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं की सुरक्षा के लिए इस प्रकरण में कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now