किसान की चार बीघा धान की फसल जलकर हुई नष्ट

 

शीशगढ़।ठेके पर जमीन लेकर खेती करने बाले किसान के चार बीघा धान की फ़सल खेत में कटी हुई थी ,कि गुरुवार रात कटी फ़सल आग लगने से जलकर राख हो गईं।पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

कस्बे के मोहल्ला जाटबान निवासी झुंडे लाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ज़मीन ठेके पर लेकर धान की फसल की थी।उनकी चार बीघा धान की फसल कटी पड़ी थी ।जिसमें गुरुवार रात को अज्ञात कारणों से आग लगने से सारी फसल जलकर राख हो गईं।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now