व्यापारी सुरक्षा फोरम ने मिलावटी खोया सहित जाम लगाने वाले ऑटो चालकों पर की कार्रवाई की मांग

बरेली । व्यापारी सुरक्षा फोरम ने दीपावली पर मिलावटी खोया बाजार में आने की आशंका को लेकर  सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर व्यापारियों ने बताया कि  महादेव सेतु पर दोनों साइड पर टेम्पू और ई रिक्शा से चालक जाम लगा रहे है जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उनकी मांग है ऐसे टेम्पू और ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई हो।साथ ही  दीपावली पर कुम्हारों को मिट्टी खनन में हो रही परेशानी को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने कुम्हारों को राहत देने की मांग की ।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कुम्हारों को मिट्टी खनन पर मैनुयल छूट दी है। फिर भी परेशानी हो रही है ।खाद्य विभाग द्वारा त्यौहारों पर चैकिंग की जाती है जबकि इन दिनों त्यौहार से पहले नकली खोया व खाद्य सामग्री आस-पास के क्षेत्रों से आता है इस पर अभी से सख्ती की जानी चाहिए।
महादेव सेतु पर टेम्पू  हर वक्त दोनो ओर खड़े रहते हैं जिससे आम जनता को परेशानी होती है। संजय नगर  बाईपास पर सैकड़ो अवैध ठेलो के लगने से व्यापारियों को बहुत असुविधा होती है। व्यापारी जितेंद्र रस्तोगी ने कहा कि दीपावली त्यौहार के चलते नकली खोया व सामग्री आस-पास के क्षेत्रों से आती है ।खाद्य विभाग द्वारा इन दिनों इस पर सख्ती करनी चाहिए जिससे मिलावट न होने पाये।महादेव सेतु के दोनो साइड में टैम्पो वाले मिनी स्टैण्ड बना लेते है।  मिलावटी दूध, दही व मठ्ठा भी काफी मात्रा में पड़ोस के गाँवो से आता है  उसकी भी जाँच कराई जाये। साथ ही कुम्हारों द्वारा मिट्टी लाने पर उनको नाजयज परेशान न किया जाये। ज्ञापन देने बालो में जितेन्द्र रस्तोगी,रोहित जिंदल,दीपक द्विवेदी , रामकृष्ण शुक्ला, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now