नशे के विरुद्ध शहर में निकाली गई जन जागरूकता रैली

बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉक्टर देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता  में “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” अभियान के अन्तर्गत  जनजागरूकता रैली का उदघाटन किया गया। जिसमें दिनेश, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन),  मुकेश प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध,  देवकी लाल जिला विद्यालय निरीक्षक,  मोनिक राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी, मनोज कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी,  दिनेश चन्द्र अध्यक्ष बाल कल्याण समिति,  चंचल गंगवार केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर  डॉ0 देवेन्द्र शर्मा  एवं  दिनेश ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को गांधी उद्यान बरेली से रवाना किया गया। आयोजित रैली में लगभग 8000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्य रूप से 10वी एवं 12वीं की छात्र-छात्रायें, एन.सी.सी. के कैडेट, एन0एस0एस0 के छात्र-छात्रायें, आगंनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुयें, स्वैच्छिक संगठनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली गांधी उद्यान बरेली से होकर सर्किट हाउस बरेली तक आयोजित हुई। रैली के समापन के बाद  दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने  छात्र- छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान की रोकथाम हेतु शपथ दिलायी गयी, कि आज हम एक जुट होकर एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल हमारे समुदाय, परिवार, दोस्त बल्कि खुद को नशा मुक्त बनायेंगे क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है। इसलिये आओ मिलकर अपने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। मैं प्रतिज्ञा करता हूं मैं अपने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगा । वही उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत जनपद बरेली वासियों से आग्रह किया गया कि दीपावली के शुभ अवसर पर एक दिया नशे को मुक्त करने के लिये अवश्य जलायें। मुकेश कुमार पुलिस अधीक्षक(अपराध)  ने  सभी बच्चों को धन्यवाद देते हुए बच्चों का उत्साहबर्धन किया एवं बच्चों से आग्रह किया कि न हम स्वयं नशा करेंगे न ही अपने आस-पास किसी को करने देंगे। अन्त में जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली ने सभी का धन्यवाद देते  हुए छात्र-छात्राओं से नशा मुक्त समाज को बनाने में सहयोग हेतु आग्रह किया ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now