केलाडांडी मस्जिद वाले कांड में भीम आर्मी ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

बरेली । क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव केलाडांडी में मस्जिद में तोड़फोड़ करने और दीवार गिराने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। आज घटना के विरोध में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने एसएसपी दफ्तर आकर प्रदर्शन किया । इस मौके पर भीम आर्मी ने भाजपा नवाबगंज विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ही निर्देश पर गांव मुस्लिम समाज के लोगों को गांव से भगाने व मस्जिद को गिराने की धमकी दे रहे है। जिससे लगातार सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।जो समाज और कानून व्यवस्था के लिए खतरनाक है।भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट तमाम अपने पार्टी के नेताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 27 सितंबर को मस्जिद की दीवार को गिराने के साथ कुछ लोगों ने हिन्दू मुस्लिमों के बीच दंगा भड़काने की कोशिश की।
उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो साथ ही हिन्दू मुस्लिमों के सौहार्द को बनाये रखने के लिए पुलिस विभाग एक मीटिंग करें । भीम आर्मी के विकास बाबू ने कहा कि घटना के सभी आरोपियों पर कार्रवाई हो ।ज्ञापन लेने पहुंचे एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी मांगों पर संज्ञान लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी नेता अच्छन अंसारी ,राजेन्द्र सिंह गुर्जर ,विकास बाबू , सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now