गांधी एवं लालबहादुर की सीख को लोग अपने जीवन में उतारे -डीएम रविन्द्र कुमार 

गांधी -लालबहादुर को किया गया याद , स्कूली बच्चों ने पेश किए कई कार्यक्रम
बरेली । कलक्ट्रेट परिसर में  बुधवार को  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्सोउल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये । डीएम रविन्द्र कुमार इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया । इस मौके पर डीएम बरेली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी जानते है कि राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का आज जन्मदिवस है। इस अवसर पर कलक्ट्रेट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां  राष्ट्रगान के साथ बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब जानते है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री ने देश के लिए क्या किया है। वह लोगों से अपील करते है कि सभी देशवासी दोनों महापुरुषों के जीवन शैली ,उनके राष्ट्र योगदान और उनकी सीख को उतारे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now