जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने गांधी एवं लाल बहादुर जयंती पर किया ध्वजारोहण

बरेली ।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी ने  वन स्टॉप सेंटर में ध्वजारोहण कर समस्त देशवासियों को गांधी जयंती के साथ लाल बहादुर शास्त्री जयंती की बधाई दी। इसके बाद  राजकीय संप्रेषण गृह में भी जिला प्रोबेशन अधिकारी  मोनिका राणा द्वारा झंडारोहण किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सहायक अधीक्षक नितिन सिंह भी मौजूद रहे ।इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय के संबंध में अपचारी किशोर को बताया ,  साथ ही देश के प्रति उनके परिश्रम और समर्पण की भावना के विषय में बताकर जागरूक किया । कार्यक्रम के अन्त में  सभी अपचारी किशोरों के बीच जिला प्रोबेशन अधिकारी  मोनिका राणा द्वारा फल वितरण किया गया। राजकीय महिला शरणालय  में मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं का प्रकोष्ठ बरेली में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा द्वारा झंडारोहण किया l इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी  मोनिका राणा  ने  संस्थानों में आवासित संवासिनीयों  को फल वितरण एवं भोजन वितरण किया गया ।कार्यक्रम में  सहायक अधीक्षिका छाया बढ़वाल मौजूद रहीl

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now