उधारी माँगने पर दबंगो ने मीट व्यापारी भाई को पीटा,मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।शादी में दिए एक कुंतल मीट की बकाया धनराशि लेने दबंग के घर स्कूटी से पहुँचे मीट व्यापारी और उसके भाई को दबंग पिता पुत्र ने पीट कर स्कूटी को भी तोड़ दिया।व्यापारी ने घटना की जानकारी 112नम्वर पर फोन कर पुलिस को दी तो आरोपियों ने पुलिस से भी अभद्रता की।मौके पर लोगों की भीड़ लग गईं।पुलिस से अभद्रता का किसी ने वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पिता पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला शरीफ नगर निवासी मीट व्यापारी रहीसउद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसनें कस्बे के मोहल्ला अंसार नगर निवासी तहकीक अहमद पुत्र जलील अहमद की शादी में गतदिनों एक कुंतल मुर्गे का मीट दिया था।उपरोक्त तहकीक अहमद ने मीट के 21हजार 500रुपए उधार कर दिए थे।वायदे के मुताबिक कल रविवार शाम लगभग 5.30बजे वह तहकीक अहमद से बकाया धनराशि लेने अपने भाई अजहरुद्दीन के साथ स्कूटी से उसके घर पहुँचे तो आरोप तहकीक अहमद और उसके पिता जलील अहमद ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर स्कूटी तोड़ दी ।सूचना 112नम्वर डायल कर पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो उपरोक्त ने पुलिस से भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर अभद्रता की।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now