दशकों से खराब पड़ी गांव की सड़क, 10 हजार की आबादी के लिए बनती है परेशानी का सबब

मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त अभियान का नहीं हुआ कोई असर
शीशगढ़।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की कुर्सी संभालते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी भी तमाम गांव की सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल होता है।बरसात के मौसम में सड़के तालाब बन जाती हैं। ब्लॉक शेरगढ़ के गांव जाफरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि शीशगढ़ धनेटा रोड से गांव की नदी पर बनी पटरी तक जाने वाली लगभग 600 मीटर लम्बी सड़क दशकों से खराब पड़ी है।गांव के लोगो की जमीनें नदी के पार है,।सड़क खराब होने से खेती भी  प्रभावित होती है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी जुमले देकर निकल जाते हैं। लेकिन बाद में कोई सुध नहीं लेता।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगो के अलावा आसपास के गांव बल्ली,हसनपुर, नगला, गुलाड़िया लखीमपुर, ढकिया, शीशगढ़, गिरधरपुर, बिल्सा आदि दर्जनों गांवों की लगभग 10 हजार की आबादी इस रास्ते से होकर निकलती है।
कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से  शिकायत करने के बाद भी आज तक किसी ने उनकी समस्या नहीं सुनी।ग्राम प्रधान से संबंध में बात करनी  चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now