फतेहगंज पश्चिमी के गांव इमामगंज में अब पूर्ण शांति

फतेहगंज पश्चिमी। गांव मिलक इमामगंज में धर्मस्थल की ओर सीसी टीवी कैमरे लगाने को दोनो समुदाय के बीच हुए बबाल के मामले गांव में अब पूर्ण शांति है।हालांकि पुलिस बल गांव तैनात है।गांव इमामगंज में अल्पसंख्यक समाज के द्वारा धर्म स्थल की ओर सीसी टीवी कैमरे लगा दिए थे।जिनका बहुसंख्यक समाज के द्वारा विरोध करने पर बृहस्पतिवार रात को दोनो समुदाय के बीच पथराव हो गया था।जिसमे दोनो ओर से पांच लोग घायल हुए थे।सूचना पर चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाई थी।पुलिस ने करीब 15 लोगो को हिरासत में भी लिया था।जिनका शांति भंग में चालान कर दिया था।

 

 

शनिवार को गांव की स्तिथि शांत है।गांव से बाहर भागे लोग अब घर लौट आए है।हालंकि करीब एक दर्जन पुलिस बल गांव में तैनात है।थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया गांव अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।दोनो समुदाय के लोग अपनी दिन चर्या में लग गए है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now