आंवला के डिग्री कॉलेज में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया

 

आंवला। आंवला में डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ महाराणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों प्रोफेसर राममूर्ति बिन्द एवं प्रोफेसर सचिन अग्रवाल के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयं सेवियों को स्वच्छता अभियान के विषय में संबोधित करते हुए बताया कि वह अपने घरों के आसपास के स्थान को स्वच्छ रखें, घर की छतों पर पुराने बर्तनों गाड़ियों के टायरों में वर्षा का पानी एकत्र न होने दें। वर्षा का पानी एकत्र होने से मच्छर व बैक्टीरिया पनपते हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सचिन अग्रवाल ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, साथ ही महाविद्यालय में एक कैरियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं के लिए भविष्य में रोजगार से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रोफेसर देवीशरण, प्रोफेसर हिमांशु श्रीवास्तव, प्रोफेसर सौरभ कुमार, कार्यालय अधीक्षक विश्राम सिंह, विपिन कुमार, विनोद कुमार, विशाल बेंसन, कमल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now