शिक्षक देंगे बच्चों को स्ट्रेस फ्री शिक्षा करेंगे काउंसिलिंग

 

फतेहगंज पश्चिमी।।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी पर शिक्षकों की चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें शिक्षकों को विद्यालय के बच्चों में चल रहे सामाजिक व शारीरिक परिवर्तनों को समझने एवं मानसिक तनाव के कारकों को दूर करने व बच्चों के प्रति होने वाली किसी भी तरह की हिंसा के समय अपनी बात को माता-पिता, शिक्षक एवं अपने बड़े व भरोसेमंद अभिभावकों व साथियों के साथ शेयर करने जैसी गतिविधियों पर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.संचित शर्मा ने किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के सकारात्मक उपयोग की बात कही। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।प्रशिक्षण डॉ सुमित, काउंसलर सरिता और प्रशिक्षक मनोज शर्मा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में विनोद चौधरी, दिव्या कुशवाहा, राहुल यदुवंशी, पूनम रस्तोगी, रश्मि, गौरव कुमार सिंह, अखिलेश, शाहजी आरा, राजकुमार सिंह, मो.उवैस, महावीर, अमित, दीप्ति, दानिश ज़ैदी, तारिक खां, भावना पांडेय आदि सहित ब्लॉक के दर्जनों शिक्षक सम्मिलित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now