देवरनिया पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा गौतस्कर , दो मौके से फरार

बरेली। देवरनिया पुलिस ने वाहन चेकिंग  के दौरान गौतस्करों से हुई मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है,  उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे है।पुलिस के मुताबिक पशु क्रूरता की घटनाओं में संलिप्त आरोपी  तालिब  निवासी सिरौली कला थाना पुलभट्टा  उत्तराखण्ड को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में शामिल सिपाही विकास कुमार भी घायल हुआ है। पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए । इसी दौरान पुलिस ने तीनों को रोकना चाह तो गौतस्करों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी ।
पुलिस की आत्मरक्षार्थ में की  गयी जवाबी फायरिंग में आरोपी  तालिब पुत्र नन्हे निवासी सिरौली कला थाना पुलभट्टा जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर, एक खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं का वध करने में प्रयुक्त औजार व एक रस्सी बरामद हुई ।
अरुण कुमार ने बताया कि 27 सितंबर की रात्रि में मुठभेड़ में  गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस  01 तमंचा, दो कारतूस सहित  प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं का वध करने में प्रयुक्त होने वाले औजार व एक रस्सी बरामद हुये है। घटना में घायल आरोपी तालिब और सिपाही  विकास कुमार को इलाज के लिए सीएचसी बहेडी भेजा गया। घायल आरोपी को बाद उपचार मा० न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया जायेगा

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now