क्लाइंट को लेकर आंवला क्व वकीलों में महाभारत

बरेली । आंवला तहसील परिसर में क्लाइंट को लेकर वकीलों के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए । इसके बाद घटना का क्षेत्र में वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो होते ही यह वीडियो मुख्यालय के पत्रकारों तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक दूसरे के साथ डंडो से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है साथ ही महिलाएं भी रोती चिल्लाती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो लगभग 33 सेकेंड का है। बताया जा रहा है कि क्लाइंट को लेकर वकीलों में जमकर विवाद होने के साथ मार पिटाई हुई । घटना में वकीलों ने एक दूसरे के जमकर मार पिटाई की है। फिलहाल घटना होने की अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन क्षेत्र में वकीलों की मार पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लोग वीडियो देखकर यह कहने से नहीं चूक रहे है कि कानून का पालन कराने वाले खुद ही कानून को तोड़ने की बात कहते नजर आ रहे है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now